Kishanganj News: डंकी रूट से विदेश भेजने वाले दो आरोपी को पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज पुलिस और एसटीएफ ने एक संयुक्त कार्रवाई में सीमांचल के कई युवाओं को ठगने वाले दो व्यक्तियों को पटना से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई 16 अक्टूबर को की गई है। गिरफ्तार आरोपी हाजी नाहिद गनी (28) पूर्णिया जिले के रौटा और मोहम्मद तबरेज़ पूर्णिया जिले के कलठिया, अनगढ़ का रहने वाला है। किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने एसटीएफ के सहयोग से दोनों को पटना से दबोचा। किशनगंज एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि ये आरोपी युवाओं को दुबई, सऊदी अरब, थाईलैंड और मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे और उन्हें अवैध रूप से विदेश भेजते थे। ये दोनों आरोपी हाजी नाहिद गनी प्राइवेट लिमिटेड और तैबा टूर एंड ट्रेवल्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.