किशनगंज, नवम्बर 6 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दहीभात चांदनी चौक के समीप बुधवार को सिल्लीगुड़ी कटिहार पेसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना बुधवार के शाम उस वक्त घटी जब ट्रेन सिल्लीगुड़ी से अररिया की ओर जा रही थी। मृतक की पहचान दहीभात चांदनी चौक स्थित वार्ड संख्या 11 निवासी मो. वजीर आलम के पुत्र मो. खबीर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा बुधवार को घर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते रेलवे लाइन के समीप पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चे की किलकारि...