किशनगंज, सितम्बर 1 -- Kishanganj News: किशनगंज। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा साई सेंटर के पीछे रविवार की रात्रि को रेलवे लाइन पर घटी। रविवार रात एक अज्ञात युवक की मौत डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हो गई। युवक का शव रेलवे पटरी के बीच में पड़ा था। डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना किशनगंज आरपीएफ को दी। जिसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी।सदर पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुईपहचान आसपास के इलाके में युवक की पहचान की जा रही है। हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार...