किशनगंज, जुलाई 17 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के राजबांध के समीप गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां स्कूली बच्चों से भरा एक टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टोटो चालक सहित पांच स्कूली बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

दुर्घटना का कारण मिली जानकारी के अनुसार, टोटो चालक रफीक आलम ( 50, पिता- तैयूब आलम), जो फूलबारी गांव (पंचायत- भोरहा) के रहने वाले हैं, दोपहर लगभग एक बजे स्कूली बच्चों को लेकर टेढ़ागाछ से राजबंध की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान राजबंध के खतरनाक मोड़ के पास टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर दौड़े राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला।

चिकित्सकीय सहायता मामले की जानकारी देते हुए ...