किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के धवेली गांव स्थित पीपल चौक के पास गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 26.4 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर संदेह हुआ। इसके बाद बाइक की तलाशी ली गई, जिसमें नेपाली देशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। इस कार्रवाई में टेढ़ागाछ थाने के अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार और कांस्टेबल अंकित राज शामिल थे। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर संदेह होने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले...