Kishanganj News: टेढ़ागाछ में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, टेढ़ागाछ का विधिवत शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। महाविद्यालय के शुरू होने से अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी।महाविद्यालय के प्राचार्य एजाज अहमद अंसारी ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 78 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि टेढ़ागाछ जैसे सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.