किशनगंज, अगस्त 29 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल देखा गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र राखी बांधी। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और तरक्की की मनोकामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी सुरक्षा व हर मोड़ पर साथ देने का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही भारी चहल-पहल देखी गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा उत्साह प्रखंड के फुलबरिया, फतेहपुर और टेढ़ागाछ सहित विभिन्न स्थानीय बाजारों की दुकानों में तरह-तरह की मि...