किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता हर घर तिरंगा अभियान के तहत टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को सफल बनाने और विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। टेढ़ागाछ प्रखंड की 4 पंचायतों में वरीय पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया । जिसमें भोरहा पंचायत के लिए शशिम सौरभ मणि, निदेशक, डीआरडीए, किशनगंज , धवेली पंचायत के लिए अक्षय वट तिवारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, किशनगंज, हवाकोल पंचायत के लिए सचिन कुमार, परियोजना प्रबंधक-सह-प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, किशनगंज,झाला पंचायत के लिए शैलेन्द्र कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी-सह-कार्यालयक दण्डाधिकारी, किशनगंज प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने पंचाय...