Kishanganj News: टेढ़ागाछ में ईद-उल-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस
किशनगंज, अगस्त 26 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर मटियारी, फराबाड़ी हाटगांव, फुटानी चौक, झुनकी चौक, फुलवरिया, रामपुर चौक सहित विभिन्न स्थानों से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी जुलूस में मौजूद रहे। पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ईद मिलादुन्नबी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.