किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को टेढ़ाघाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अंचल प्रशासन की देखरेख में की गई। मौके पर अंचलाधिकारी शशि कुमार, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, अंचल अमीन आशीष कुमार तथा राजस्व कर्मचारी विशाल कुमार , आदि मौजूद रहे। अभियान के दौरान अनुमंडल से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ टेढ़ागाछ थाना पुलिस भी तैनात रही, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थ...