Kishanganj News: टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय के आसपास अतिक्रमण पर कार्रवाई
किशनगंज, अगस्त 12 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय के आसपास सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुद तोड़कर सड़क किनारे से सामान हटाना शुरू कर दिया है। इससे मुख्य सड़क पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद जगी है। टेढ़ागाछ अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक सभी अतिक्रमणकारियों को दुकान हटाने का निर्देश दिया गया था। जिन दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकान नहीं हटाई है, उनकी दुकानों को प्रशासनिक कार्रवाई के माध्यम से हटाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय के आसपास अतिक्रमण पर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.