Kishanganj News: टेंपो से 106 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 28 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से 106.25 लीटर शराब बरामद की है। मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब कई कंपनी का है। बरामद शराब की बोतलें और बीयर केन अलग-अलग आकार में थे। शराब के साथ इस्तेमाल किए जा रहे टेंपो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से अप्सरा आलम, पिता शमसुल आलम, निवासी माखन पोखर, थाना पोठिया, जिला किशनगंज तथा अनीता देवी, पति दीपक बंजारा, निवासी जुराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।फोटो 28 सितंबर केगंज 12 : जप्त की गई शराब
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.