किशनगंज, जुलाई 26 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को 24 टीबी मरीजों के बीच समाजसेवी गोविंदा तिवारी की ओर से फूड बास्केट का वितरण किया गया। मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक लाभार्थी को पांच किलोग्राम आटा, दाल, सरसों तेल, नमक, सोयाबीन, हल्दी, मिर्च, धनिया सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, बीएचएम अजय कुमार साह, आलोक तिवारी, सुंदर सिंह एवं लालू शेख सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से जल्द स्वस्थ होने के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक भोजन भी अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- टीबीमुक्त ...