किशनगंज, सितम्बर 5 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुशहरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग कजलेटा में बुधवार की रात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय सहित एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार, 3 सितंबर को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षिका को हुई। प्रधान शिक्षिका रीता कुमारी सिंह ने टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय एवं एक अन्य कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरा खोलकर जांच करने पर विद्यालय से लाउडस्पीकर, इम्प्लीफायर, माइक, एक यूनिट (40 ए) तथा पांच बोरा चावल गायब मिले। प्रधान शिक्षिका ने थाना में आवेदन देकर घटना की जांच कराने, चोरी गए विद्यालय के सामान की बरामदगी तथा चोरी में शामिल लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग...