Kishanganj News: झाला पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित
किशनगंज, जुलाई 21 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड की झाला पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को निर्धारित काउंटरों पर जमा किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार तथा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: झाला पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.