Kishanganj News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
किशनगंज, जुलाई 8 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। कई दिनों से बारिश की राह देख रहे पौआखाली और इसके सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों के किसानों के लिए बीते 48 घंटे वरदान साबित हुए हैं। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने न सिर्फ उमस भरी गर्मी से राहत दी है, बल्कि दम तोड़ रही खेती-किसानी को भी एक नया जीवनदान दे दिया है। खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी जमा हो जाने के बाद, पौआखाली क्षेत्र के तमाम गांवों में धान की रोपनी की तैयारियां अचानक बेहद तेज हो गई हैं और कई प्रगतिशील किसानों ने रोपाई का मुख्य कार्य भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस मानसूनी बारिश से पहले किसान बेहद चिंतित थे। समय पर बारिश न होने के कारण धान की नर्सरी (बिचड़ा) सूखने के कगार पर पहुंच रही थी और किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.