Kishanganj News: जूनियर इंजीनियर डोंक नदी में नहाने के दौरान लापता
किशनगंज, अगस्त 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के डोंक नदी स्थित सातमेढ़ी घाट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबने से एक 25 वर्षीय युवक नदी से लापता है। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के कालीगपोंग निवासी कुशाल सुब्बा के रूप में हुई है। युवक सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर स्थित तीस्ता कैनल में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। दरअसल लापता युवक अपने 9 दोस्तों के साथ पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के डोंक नदी स्थित सातमेढ़ी घाट पर नहाने के लिए आया था। घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और डोंक नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Gaya News: रबर डैम में डूबे किशोर का दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.