किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाताद। ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में सड़क हादसे में दो युवाओं की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। -बुधवार की रात हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में शिवम दास और उसके प्रिय मित्र दीप कुंडू की मौत हो गई। मृतक शिवम दास, स्वर्गीय विकास दास का इकलौता पुत्र था। वह अपनी मां अपर्णा दास का इकलौता सहारा और आंखों का तारा था। बताया जाता है कि शिवम 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटा था। परिवार में बेटे के जन्मदिन को लेकर खुशियां थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन की खुशियां मनाने से पहले ही सड़क हादसे ने शिवम को हमेशा के लिए परिवार से छीन लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो...