किशनगंज, अगस्त 29 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिलेभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम एवं हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और मिठाई की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधी तथा उनके सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। कई परिवारों में इस अवसर पर विशेष पकवान और मिठाइयां बनाई गईं। दूर रहने वाली बहनें भी अपने भाइयों के घर पहुंचीं, जिससे त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: रक्षाबंधन पर डीएम को बांधी राखी सुबह से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ और दिनभर जारी रहा। रक्षाबंधन का उत्साह छोटे भाइयों एव...