किशनगंज, सितम्बर 14 -- Kishanganj News: ​किशनगंज, संवाददाता। पुलिस महकमे में अनुशासन को अक्षुण्ण बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से रविवार को जिले के विभिन्न थानों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जवानों की वेशभूषा, सतर्कता और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई। ​सदर थाना परिसर सहित विभिन्न थाना में आयोजित विशेष चौकीदारी परेड का निरीक्षण ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सहित अलग अलग थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा किया गया।जिसमें परेड की सलामी ली गई और जवानों के टर्नआउट (वेशभूषा) की समीक्षा करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ बने रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।​​ यह भी पढ़ें- Simdega News: एसपी के निर्देश पर जिले के थाना, ओपी में चौकीदार परेड आयोजित ...