किशनगंज, जुलाई 29 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा वितरण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा कार्यशैली में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए।उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, कार्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।जिला यह भी पढ़ें- K...