Kishanganj News: जाली नोट के साथ चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार की रात्रि अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 200 ग्राम स्मैक पांच लाख 95 हजार 900 रुपये नकदी, 1 लाख 34 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए। साथ ही सोना-चांदी के आभूषण, 2 बाइक और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी संतोष कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 27 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहागाड़ा चौक के पास एक ढाबा का मालिक अपने ढाबे से स्मैक की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ 2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बहादुरगंज पुलिस और एसटीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.