किशनगंज, जुलाई 12 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता बिहार के सीमावर्ती जिलों में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अक्सर इसके उलट होती है। टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा पंचायत में जहाँ फुलबरिया बाजार स्थित कॉलेज चौक फुलबारी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 16 सरकारी तंत्र की विफलता का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। यहाँ नन्हे बच्चों का भविष्य संवरने के बजाय बीमारियों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।

बदहाली का पुराना मंजर आश्चर्य की बात यह है कि जिस केंद्र पर यह समस्या है, वह हाल ही में बना नवनिर्मित भवन है। नियमानुसार भवन निर्माण के साथ-साथ परिसर की साफ-सफाई और जल निकासी का उचित प्रबंध होना चाहिए था। परंतु, वर्तमान में यह केंद्र चारों ओर से गंदे पानी और कीचड़ से घिरा हुआ है। परिसर के ठीक बाहर कूड़े और गंदगी का अ...