किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के काशीबाड़ी गांव में जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग पिता की बेटा व बहू ने मिलकर जान ले ली। 65 वर्षीय रोबीलाल मुर्मू की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके दोनों बेटों और बड़ी बहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जमीन विवाद की पृष्ठभूमि मृतक की पहचान काशीबाड़ी गांव निवासी रोबीलाल मुर्मू के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, बुजुर्ग का अपने दोनों बेटों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बेटों की शादी के दौरान पिता पहले ही छह कट्ठा जमीन बेच चुके थे। इसके बाद हाल में दो कट्ठा जमीन बेचने को लेकर विव...