किशनगंज, सितम्बर 8 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार बिहार ल्ष्यियत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना के पत्रों के आलोक में जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2025-26 के माध्यम से कोटिवार रिक्तियां प्रकाशित कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

आवेदन प्राप्ति और मेधा सूची उक्त विज्ञापन के आलोक में दिनांक 21.08.2026 तक कुल 1371 आवेदकों द्वारा आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रखण्डों में पंचायतवार तथा नगर निकायों में वार्डवार औपबंधिक मेधा सूची तैयार कर प्रकाशित की गई। औपबंधिक मेधा सूची के विरुद्ध दिनांक 08.08.2026 से 22.08.2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की गई...