Kishanganj News: जनता दरबार में जमीनी विवाद के दो मामले निष्पादित
किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। जमीनी विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को जिले के सभी अंचल कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में किशनगंज सदर अंचल कार्यालय में भी जनता दरबार लगाया गया, जहां भूमि से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान आपसी सहमति और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुल दो मामलों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में नए विवादों से जुड़े चार नए मामले भी सामने आए, जिनके लिए फरियादियों ने आवेदन दिए। अधिकारियों ने इन नए आवेदनों को दर्ज कर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने और आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। जनता दरबार सीओ राहुल कुमार और सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में आयोजित किया गया। सुबह से ही अपनी जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.