किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता जनता दल (यू) के संगठनात्मक विस्तार के तहत बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नवीनतम पदाधिकारियों की नियुक्ति विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने परमजीत मंडल को जिला महासचिव, आनंद कुमार गणेश को जिला उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल महतो को संवेदक, मंसूर आलम को कार्यकारिणी अध्यक्ष, अहमद हुसैन को ठाकुरगंज नगर पंचायत जदयू नगर अध्यक्ष, अमरजीत चौधरी को जदयू नगर अध्यक्ष तथा हबीबुर को पौआखाली नगर पंचायत जदयू नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं।

संगठन की मजबूती अपने संबोधन ...