Kishanganj News: छह माह से खराब पासबुक अपडेट मशीन, मरम्मत के दो दिन बाद फिर हुई बंद
किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक की ठाकुरगंज शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाई गई पासबुक अपडेट मशीन पिछले करीब छह माह से खराब पड़ी है। ग्राहकों के अनुसार, मशीन की एक बार मरम्मत भी कराई गई थी, लेकिन मरम्मत के बाद महज दो दिन चलने के बाद फिर खराब हो गई। इसके बाद से मशीन बंद पड़ी है, जिससे पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन के चालू नहीं रहने से ग्राहकों को पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक के काउंटर पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे काउंटर पर काम का दबाव बढ़ने के साथ ग्राहकों को अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। विशेषकर बुजुर्ग और नियमित रूप से पासबुक अपडेट कराने वाले ग्राहकों को अधिक परेशानी हो रही है।
मरम्मत के बाद दो दिन चली, फिर आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.