किशनगंज, सितम्बर 26 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता छत्तरगाछ बाजार में शनिवार को पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर छत्तरगाछ पुलिस कैंप की टीम ने बाजार के विभिन्न भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी की। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े ई-रिक्शा को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। छत्तरगाछ बाजार में प्रत्येक शनिवार और बुधवार को हाट लगता है। हाट के दौरान बाजार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण बैंक चौक, बस पड़ाव, मवेशी बाजार, सब्जी मंडी और मंदिर रोड सहित अन्य स्थानों पर भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस टीम ने इन क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़े करने वाले चालकों ...