किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। नगर पंचायत पौआखाली स्थित पवना नदी में गाय का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। नदी में शव मिलने से घाट की स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। खास बात यह है कि पवना नदी का यह घाट छठ पूजा के अवसर पर भी उपयोग में आता है। ऐसे में लोक आस्था के महापर्व छठ में अब करीब एक महीना पांच दिन शेष रहने के बीच नदी में गाय का शव दिखाई देना घाट की साफ-सफाई की जरूरत को रेखांकित करता है। छठ महापर्व बिहार की प्रमुख धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है। इस दौरान व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में नदी के पानी और घाट के आसपास स्वच्छता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है।पवना नदी म...