किशनगंज, नवम्बर 10 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार एवं थानाध्यक्ष दिलशाद खा ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति का अवलोकन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक पहलुओं की जानकारी ली। साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : छठ घाटों का अधिकारियों ने किया संयुक...