किशनगंज, अगस्त 3 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। चेहल्लुम पर्व पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके 72 सहयोगियों के कर्बला की लड़ाई में शहीद होने की तिथि मुहर्रम के 40वें दिन पर मनाया जाता है। सामान्यत: मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा इस पर्व में गम मनाया जाता है तथा कुरान पढ़ी जाती है। कहीं-कहीं इस पर्व में मुहर्रम की ही भांति ताजिया निशान के साथ जुलूस भी निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- Motihari News: चेहल्लुम : 375 स्थलों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी की हुई तैनातीसुरक्षा व्यवस्था अपर समाहर्ता मो. उमैर ने कहा कि जिलेभर में चेहल्लुम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था ,सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है । वे उन स...