किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ग्रामीणों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से चुरली में ग्राम स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुरली और बेसरबाटी के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़ी कई मांगें एसएसबी अधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक की अध्यक्षता 19वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट राज कुमार खलखो ने की। इस दौरान उप कमांडेंट विकास पांडे, सहायक कमांडेंट वैभव कुमार और निरीक्षक मनोज कुमार समेत एसएसबी के अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर से समाजसेवक अरुण सिंह, वार्ड सदस्य विनोद साहनी, शत्रुघ्न पंडित और बीरेंद्र मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कमांडेंट राज कुमार खलखो ने ग्रामीणों को ...