किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: पौआखाली । शनिवार देर शाम जियापोखर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजागांव स्थित भट्ठा के समीप से एक व्यक्ति को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजागांव निवासी मांझी टुडू (करीब 50 वर्ष), पिता सुभान टुडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपित के पास से कुल चार लीटर देसी शराब बरामद की गई। शराब को जब्त कर आरोपित को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...