Kishanganj News: चार पहिया वाहन से कुचलकर राहगीर की मौत
किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: बहादुरगंज। रविवार को देवघर से सिल्लीगुड़ी लौट रहे एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे में टकरा जाने से चार पहिया वाहन पर सवार चार यात्री घायल हो गये। वहीं मौके पर एक वृद्ध राहगीर चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह कुचले जाने से मौके पर मौत हो गई। मृत राहगीर की पहचान सहीम उद्दीन 60 वर्ष निवासी चौरासी के तौर पर हुई है। दुर्घटना की सूचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन को जप्त कर मृत राहगीर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने से जुड़ी कार्रवाई में जुट गई है। वहीं चार पहिया वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराने के कारण देवघर से सिल्लीगुड़ी लौट रहे वाहन के अंदर सवार चारों यात्री घायल हो गये। घायल वाहन सवार यात्री पश्चिम बंगाल सिल्लीगुड़ी के निवासी बताये गये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.