Kishanganj News: चाकू के वार से ई - रिक्शा चालक घायल
किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज। ई - रिक्शा से लगी ठोकर मामले को लेकर बुधवार की शाम को विवाद इतना बढ़ गया की चाकू के वार से ई - रिक्शा चालक घायल हो गया। मामले को लेकर ई - रिक्शा चालक की बहन ने गुरुवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुभाषपल्ली की रहने वाली युवती ने सदर थाने में दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार की शाम उसके भाई चंदन घोष ई -रिक्शा लेकर सुभाष पल्ली की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान इमली गोल चौक के समीप एक महिला ई- रिक्शा से ठोकर लगने से नीचे गिर गई इसी दौरान कुछ लोग उनके ई - चालक भाई के साथ मारपीट करने लगे। वहीं किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर भाई को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, तभी एक युवक वहां पहुंचा और ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं ई- रिक्शा चालक की बहन को भी चोट लगी। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.