किशनगंज, जुलाई 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के घाट वाभनटोली वार्ड संख्या में चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाख 20 हजार रुपये नगदी, लगभग चार भर सोने के जेवर समेत चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घाट वाभनटोली निवासी तनवीर आलम व परिवार के सभी सदस्य 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद सो गए थे। अगले दिन सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और पेटी खाली थी। पेटी में रखे करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद, लगभग चार भर सोने के जेवर तथा करीब 100 भर चांदी के जेवरात गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि रात के दौरा...