किशनगंज, जुलाई 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता शहर के डुमरिया वार्ड संख्या 30 निवासी शंकर दास ने अपने ई-रिक्शा की चोरी होने के मामले में अज्ञात बदमाश के विरुद्ध किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करवाई गई है। थाने दर्ज प्राथमिकी में शंकर दास ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 5:45 से 6 बजे के बीच वह रुईधाशा स्थित एक घर में एक कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अपना ई -रिक्शा सड़क किनारे खड़ा किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटने पर देखा कि उनका ई-रिक्शा वहां से गायब था। पीड़ित ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बावजूद ई-रिक्शा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशनगंज सदर थानाध्...