Kishanganj News: ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
किशनगंज, अक्टूबर 10 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं भीबी- जी राम -जी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के क्रम में जिले में लंबित एवं अपूर्ण आवासों की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु लाभुकों से नियमित समन्वय एवं सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभी तक जिन लाभुकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.