Kishanganj News: गाड़ी की तलाशी में मिला 23 ग्राम स्मैक, युवक गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। किशनगंज जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान रविवार देर रात नूरी चौक के समीप एक वाहन से 23 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एनएच-327ई पर वाहनों की जांच के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मो. आबिद आलम (35) के रूप में हुई है। वह ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के नसीरगंज स्थित अमलझाड़ी का रहने वाला है। उसके पिता का नाम वजीर आलम बताया गया है। वाहन की जांच में सामने आया मामला
वाहन जांच में स्मैक बरामद जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात पाठामारी पुलिस की टीम नूरी चौक के पास सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 23...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.