किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता गांव का कोई व्यक्ति जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता है तो उसकी अपेक्षा बहुत बड़ी नहीं होती। वह चाहता है कि उसे समय पर चिकित्सकीय सलाह मिले, आवश्यक जांच हो, दवा उपलब्ध हो और बीमारी को लेकर सही मार्गदर्शन मिले। गर्भवती महिला सुरक्षित जांच चाहती है, बुजुर्ग नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा और परिवार चाहता है कि सामान्य बीमारी के लिए उसे दूर जिला अस्पताल की दौड़ न लगानी पड़े। यही अपेक्षाएं ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक कसौटी हैं। जिले में इन्हीं अपेक्षाओं को केंद्र में रखकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जिले के आठ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हुए हैं। त...