Kishanganj News: गांव की चौपाल से परिवार तक पहुंचेगा परिवार नियोजन का संदेश
किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। परिवार नियोजन का उद्देश्य केवल परिवार के आकार को सीमित करना नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा, बच्चों के बीच उचित अंतर, सुरक्षित मातृत्व और परिवार के बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार करना है। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक दंपति को अपनी इच्छा, स्वास्थ्य और पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरूप परिवार नियोजन के साधनों की सही जानकारी मिले तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी का अभाव, सामाजिक संकोच और परिवार नियोजन को लेकर प्रचलित भ्रांतियां कई बार लोगों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने से रोकती हैं। इसी दूरी को कम करने और स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जीविका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.