किशनगंज, अक्टूबर 2 -- Kishanganj News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कढ़ैया पंचायत के कचरा गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में ग्राम सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया ममता कुमारी ने की। ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार से पंचायत के प्रत्येक वार्ड में वार्ड सभा आयोजित की जाएगी। इसमें वार्ड स्तर की समस्याओं और ग्रामीणों की जरूरतों पर चर्चा कर समाधान के लिए पहल की जाएगी। वार्ड सभा आयोजित करने के प्रस्ताव पर उपस्थित लोगों ने सहमति जताई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आज इसके अलावा पंचायत से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों ...