किशनगंज, अगस्त 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। शहर के गांधी चौक में एसबीआई के समीप शनिवार की सुबह एक दवा दुकान में चोरी की घटना घटी।बदमाश छह की संख्या में पहुंचे थे। बदमाशों ने महज दो मिनट के भीतर करीब 55 से 60 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।घटना की सूचना दुकान मालिक ने सदर थाना की पुलिस को दी।सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अज्ञात चोरों ने किराना दुकान में की चोरीघटना की विशेषताएँ हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने न तो दुकान का शटर काटा,न तालों और लॉक का नुकसान किया और न ही उसे पूरी तरह खोला। पूरी वारदात इतनी शातिराना तरीके से अंजाम दी गई कि पहली नजर में चोरी का अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे छह बदम...