किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठाकुरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को गांधीनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गुप्त सूचना और तफ्तीश थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांधीनगर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में बाइक से 750 मिलीलीटर की तीन बोतल और 375 मिलीलीटर की 14 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर है।

आरोप...