Kishanganj News: गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: किशनगंज। शुक्रवार को किशनगंज शहर के गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। मौके पर किशनगंज नगर परिषद के अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान, भाजपा नेता हरि अग्रवाल, जदयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद, चिंटू त्रिपाठी, मुकेश मल्लिक सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान किशनगंज नप अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता से जुड़े संदेशों के माध्यम से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जयंती परी याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.