किशनगंज, अक्टूबर 12 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक बांग्लादेशी युवक को रविवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस और अन्य एजेंसियों की जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आने के बाद उसे वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि करीब 12 दिन पहले वह दोस्तों के साथ घूमने के दौरान गलती से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। इसके बाद भटकते हुए किशनगंज पहुंच गया। उसके अन्य दोस्त वापस बांग्लादेश लौट गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद अन्य एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की। इसके बाद बीएसएफ की टीम सदर थाना पहुंची और युवक से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। निर्धारित प्रक्रिया के...