किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। गलगलिया थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल और गलगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक घर में छापेमारी कर 50 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गलगलिया थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की भटगांव स्थित 'जी' कंपनी और निमुगुड़ी स्थित 'ए' कंपनी के जवानों ने गलगलिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- गलगलिया में 50 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, महिला गिरफ्तारछापेमारी की जानकारी टीम ने गलगलिया रेलवे स्टेशन के समीप लकड़ी डिपो निवासी 48 वर्षीय सबाना खातून, पति मोहम्मद मुस्ताक, के घर पर छापेमारी की। यह स्...