किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। गणपति पूजा महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा में किशनगंज के नजदीक पड़ने वाले पडोसी राज्य बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बाप्पा के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। सुबह से गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शाम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। भक्तों एवं शहरवासियों में गणपति पूजा को लेकर उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- किशनगंजः गणपति पूजा महोत्सव में बिहार के अलावा बंगाल से पहुंच रहे हैं लोगगणपति पूजा महोत्सव का आठवां दिन सोमवार को गणपति पूजा महोत्सव का आठवां दिन था। गणपति पूजा में भक्तों की भारी भीड़ अधिक थी। पूजा समापन की...