Kishanganj News: कोरम पूरा नहीं होने पर नगर परिषद की पूर्व निर्धारित बैठक रद्द
किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। शनिवार को किशनगंज नगर परिषद बोर्ड की पूर्व निर्धारित बैठक में पर्याप्त संख्या में पार्षदों के नहीं पहुंचने के कारण बैठक रद्द करनी पड़ी। बैठक में कोरम पूरा नहीं होने से विकास योजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी।नगर परिषद में कुल 34 वार्ड पार्षद हैं। इसके अलावा मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद को मिलाकर बोर्ड की कुल संख्या 36 होती है। शनिवार को आयोजित बैठक में महज 15 पार्षद ही पहुंचे। जबकि बोर्ड की बैठक के लिए कम से कम 19 पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है। निर्धारित संख्या पूरी नहीं होने के कारण बैठक की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।बताया जाता है की कुछ पार्षद लगातार तीन बैठकों में उपस्थित नहीं हुए है।बैठक स्थगित होने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने नाराजगी व्यक्त की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.